फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers are suffering losses due to wrong bidding, officers are careless

Lakhimpur Kheri News: उल्टी बोली से नुकसान झेल रहे किसान, अफसर बेपरवाह

Sat, 01 Nov 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 01 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers are suffering losses due to wrong bidding, officers are careless
लखीमपुर खीरी। मंडी में सालों से चली आ रही उल्टी बोली की परंपरा टूटने का नाम नहीं ले रही है। मंडी की सभापति से लेकर सचिव तो मामले से अनभिज्ञता ही जता रहे हैं। कुछ किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उल्टी बोली से जुटाई गई रकम में से अधिकारियों का भी हिस्सा जाता है। इसलिए कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

राजापुर मंडी में लगाई जा रही उल्टी बोली को लेकर किसानाें को घाटा उठाना पड़ रहा है। रोज ही मंडी में इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं, जबकि मंडी के अधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं। किसानों का आरोप है कि जब मंडी सचिव कार्यालय से बाहर निकल किसानों का हाल जानने के लिए आएंगे, तभी इस बात की जानकारी हो सकेगी। आढ़तों पर वैसे भी किसानों की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है। किसानों की दोगुनी आय करने की मंशा भी फेल होती जा रही है।
विज्ञापन

मंडी की क्रय नीति की बात करें तो आढ़तों पर जिस समय बोली लगाई जाये उस समय खाद्य विभाग सहित मंडी का एक कर्मचारी की मौजूदगी जरूरी होती है, लेकिन यहां पर पहले चरण से लापरवाही बरती जा रही है। मंडी के कर्मचारी अपने कार्यालय में बैठकर खानापूरी करते हैं। उल्टी बोली लगाये जाने की वजह से किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यापारी का कहना था कि बोली लगने से पहले राइस मिलर्स और अन्य खरीददारों के बीच बैठक करते हुए मूल्य पर चर्चा होती है। साथ ही यह भी तय होता है कि कितने मूल्य में फसल की बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही वह निरीक्षण करते हुए लापरवाही करने वाले अधिकारी और आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अर्चना ओझा एसडीएम-सभापति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed