फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers are saving crops from stray cattle by standing in the fields

Lakhimpur Kheri News: आवारा मवेशियों से खेतों में खड़े होकर फसलें बचा रहे हैं किसान

Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers are saving crops from stray cattle by standing in the fields
मझगईं। आवारा मवेशियों से लाख कोशिशों के बावजूद किसान अपनी फसलें नहीं बचा पा रहा है। तरह-तरह के जुगाड़ किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोठिया गांव निवासी किसान रामधुन ने खेत में धान की फसल बोई थी। रात दिन बचाने के बाद भी मवेशियों ने उनकी काफी फसल चर डाली है। परेशान किसान ने थोड़ी बची फसल को बचाने के लिए खेत में छाता लगा दिया है। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि जब गोवंश आश्रय केंद्र मझगईं में मवेशियों को लेकर जाया जाता है तो वहां एक मवेशी के दो सौ रुपये मांगे जाते हैं और अंदर करने के बाद उन्हें फिर छोड़ दिया जाता है, जबकि घरों में पले गोवंश का ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद भी आज तक कोई रुपया खाते में नहीं आया है। इस बारे में ग्राम विकास अधिकारी बलराम राना ने बताया कि गोपालकों की सूची तैयार कर डाॅक्टर व हमने हस्ताक्षर कर भेज दी है, जल्द ही उनके खातों में रुपये आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed