फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers are planting Saatha paddy, officers are unaware

Lakhimpur Kheri News: किसान लगा रहे साठा धान, अफसर बेखबर

Fri, 28 Jun 2024 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers are planting Saatha paddy, officers are unaware
लखीमपुर खीरी। गिरते भूजल स्तर के बावजूद जिले में साठा धान की खेती हो रही है। कई ब्लॉक में किसान मनमाने तरीके से धान लगा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी एनजीटी में चल रहे केस और टीम की बात कहकर मामले को टालने में जुटे हैं।
विज्ञापन

धीरे-धीरे तराई में भी भूजल स्तर नीचे खिसकने लगा है। जल संकट गहरा रहा है। इसके बावजूद किसानों का साठा धान के प्रति मोह कम नहीं हो रहा है। बांकेगंज, गोला, पलिया और अन्य स्थानों पर यह धान खूब लगाया जा रहा है, जबकि जिले के कुछ ब्लॉकों में इस धान की खेती पर प्रतिबंध भी लगा है।
विज्ञापन

पूरे जिले में साठा धान की खेती को प्रतिबंधित किए जाने की बात भी चर्चा में है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हुआ। इसमें खीरी जिले में साठा धान की खेती को प्रतिबंधित किए जाने की बात कही गई। इसकी वजह गिरता भूजल स्तर बताया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस संदेश के बारे में जिला कृषि अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। बताया कि राष्ट्रीय हरित विकास प्राधिकरण (एनजीटी) में इस संबंध में सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी की टीम ने किया है सर्वे
जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि सोमवार को एनजीटी की टीम जिले में आई थी। टीम ने सर्वे किया है। रिपोर्ट दाखिल करेगी। बताया कि जिले में साठा धान की खेती प्रतिबंधित किए जाने से संबंधित सूचना नहीं मिली है। जिले में मितौली और मोहम्मदी इलाके में इस धान की खेती पूर्व से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed