फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer leaders sitting on indefinite hunger strike on Gomti bridge

गोमती पुल पर बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता

Sun, 15 Aug 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders sitting on indefinite hunger strike on Gomti bridge
मांगों के निस्तारण के लिए किसान डीएम को धरना स्थल पर बुलाने पर अड़े
विज्ञापन

चपरतला। मितौली तहसील के चपरतला गोमती पुल पर भारतीय किसान यूनियन अवध के प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला और किसान यूनियन के तमाम किसान बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि भूख हड़ताल से भी मांगें नहीं मानी गईं तो वह लोग नदी में पूर्व की तरह भूख हड़ताल और जल सत्याग्रह एक साथ करेंगे। मांगों के निस्तारण के लिए किसान डीएम को धरना स्थल पर बुलाने के लिए अड़ गए हैं।
भारतीय किसान यूनियन अवध के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने डेढ़ माह पूर्व इसी जगह पर जल सत्याग्रह किया गया था। तीन दिन लगातार जल सत्याग्रह करने के मामले में जिले के अधिकारियों में खलबली मच गई थी। सभी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और समस्या समाधान की बात कही थी।
विज्ञापन

डेढ़ माह बीतने के बाद भी समस्या हल न होने पर किसानों ने मजबूरन फिर उसी जगह पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान डीएम को धरना स्थल पर बुलाने के लिए अड़ गए हैं। किसानों का कहना है कि खाद्य विभाग में कोटेदारों के द्वारा धांधली की जा रही है, क्षेत्र में मक्खियों की समस्या अधिक है पर कोई लगाम नहीं लगी। 16 सूत्रीय मांग पत्र अधिकारियों को दिया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। किसानों ने शनिवार को दोपहर में ही भूख हड़ताल की तैयारी की। इससे पहले सभी किसानों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। भोजन करने के बाद शनिवार को ही 5:50 बजे से भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed