फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer facing rate problem at wheat selling centres

16 सौ का भाव लेना हो तो तुलवाओ, वरना दूसरा सेंटर देखो      

Thu, 24 May 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 24 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer facing rate problem at wheat selling centres
 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर ठेकेदारों और बिचौलियों की मनमानी के चलते किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रभारियों और कर्मचारियों के बजाए ठेकेदार और बिचौलिए गेहूं खरीद केंद्र संचालित कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बांकेगंज क्षेत्र से गोला मंडी समिति में अपना गेहूं बेचने गए किसानों के सामने आया है, जहां ठेकेदार ने किसानों से 16 सौ रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने की पेशकश की। मामला जब उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो विभाग में हड़कंप मच गया।      
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 3, हजरतपुर, सिकंदरपुर आदि के किसान कुलवंत सिंह चीमा, बलविंदर सिंह, महल सिंह, परमजीत सिंह, गुरमीत आदि अपना गेहूं बेचने के लिए गोला की मंडी समिति स्थित एफसीआई गेहूं क्रय केंद्र पर फसल बिक्री के लिए गए थे। जहां केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं मिले। उनकी जगह हैंडलिंग ठेकेदार गेहूं खरीद कर रहा था। उसने इन किसानों से कहा कि यदि सोलह सौ रुपया प्रति क्विंटल गेहूं बेचना हो तो यहां तुलवा दो वरना दूसरा सेंटर देख लो। तमाम अनुनय विनय के बाद भी हैंडलिंग ठेकेदार सरकारी मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए तैयार नहीं हुआ। मजबूरन उन्हें अपना गेहूं सीएमएस क्रय केंद्र पर तुलवाया। किसानों ने इस बात की शिकायत एसडीएम (गोला) को फोन पर दी। इस घटना से सराकरी गेहूं खरीद में हो रही धांधली की कलई खुल गई है। मामले की जानकारी होते ही जिम्मेदार अधिकारियों के होश उड़ गए।      
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर सिर्फ 300 क्विंटल रोज होती है गेहूं खरीद      
इसी माह की 7 तारीख से उप्र शासन खाद्य आयुक्त का आदेश आया था कि एक सेंटर पर केवल एक ही कांटा पर रोज 300 क्विटंल ही गेहूं तौला जाएगा। इसके बाद से हर रोज एक सेंटर पर एक कांटा चलाकर 300 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को अपना गेंहू तुलवाने के लिए सेंटरों पर हफ्तों इंतजार के बाद उनका नंबर आता है। इससे परेशान किसानों का कहना है कि गन्ना फसल के बाद उन्हें अब उन्हें गेहूं फसल बिक्री रुला रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



1 शिकायत मिली है, मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।
- पल्लवी मिश्रा, एसडीएम-गोला  
2  मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
- लालमणि पांडे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।  
3 मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। खाद्य आयुक्त के आदेश पर 7 मई से केंद्र पर रोज तीन सौ क्विंटल गेहूं खरीद हो रही है। केंद्र पर लगे बैनर में लिखे इंचार्ज के मोबाइल नंबर पर फोन कर संपर्क करें। - वीरेंद्र कुमार, सेंटर इंचार्ज, एफसीआई क्रय केंद्र गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed