फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   family members created ruckus after mother and child death in private hospital kheri

Lakhimpur Kheri: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर रिपोर्ट

Fri, 28 Apr 2023 07:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 07:11 AM IST
सार

सीतापुर के रहने वाले युवक ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
family members created ruckus after mother and child death in private hospital kheri
पीलीभीत बस्ती हाईवे पर लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खीरी में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस के काफी समझाने और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन माने। गुरुवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


सीतापुर जिले के गांव लोनपुरवा निवासी रमित कुमार की पत्नी काजल (22) को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन बुधवार को पहले उसे नकहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने काजल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय रास्ते में पड़ने वाले चहमलपुर गांव में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

विज्ञापन

हाईवे पर शव रखकर किया हंगामा 

परिजनों के मुताबिक देर रात महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन अस्पताल में ही हंगामा करने लगे। इसके बाद शव को पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रख दिया। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। 

बाद में खीरी पुलिस ने मृतका के पति रमित कुमार की तहरीर पर निजी अस्पताल के डॉक्टर अमरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, तब परिजन माने। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed