फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family , including food poisoning Saraf , who also killed

परिवार समेत जहर खाने वाले सर्राफ की भी मौत

Fri, 11 Sep 2015 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
Family , including food poisoning Saraf , who also killed
कर्ज के बोझ तले दबे मोहल्ला बहादुरनगर निवासी सर्राफ परिवार के सभी चार सदस्यों ने बृहस्पतिवार को एक साथ जहर खा लिया था, जिसमें गृहस्वामी कृष्ण कुमार सोनी को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था, जबकि बेटा, बेटी और उनकी पत्नी की बृहस्पतिवार की सुबह ही मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की रात करीब ढाई बजे कृष्ण कुमार सोनी ने भी लखनऊ में दम तोड़ दिया, जिसके बाद शुक्रवार को शव लखीमपुर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बहादुरनगर निवासी सर्राफ कृष्ण कुमार सोनी, उनकी पत्नी माया सोनी, बेटे अंकुर और बेटी रिशू ने बृहस्पतिवार की सुबह एकसाथ सल्फास खा ली थी, जिससे माया, अंकुर और रिशू की मौत हो गई थी। जबकि कृष्ण कुमार सोनी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे कृष्ण कुमार सोनी की भी मौत हो गई। इस तरह घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। ये कृष्ण कुमार के पिता गोकरण प्रसाद सोनी के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं। वहीं मृतक केे छोटे भाइयों अशोक कुमार और सर्वेश कुमार सोनी और उनके परिवार वाले भी गहरे सदमे में हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना के पीछे जिम्मेदार/दोषियों के खिलाफ शासन-प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा। यह अभी सवालों के घेरे में है, क्योंकि पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि सुसाइड नोट में कृष्ण कुमार सोनी ने कर्ज पर सूदखोरों द्वारा वसूले गए ब्याज की दर्दभरी दास्तान उकेरी है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को हुआ तीनों का अंतिम संस्कार
बृहस्पतिवार को तीन मृतकों माया सोनी, अंकुर उर्फ आशीष सोनी और रेशू सोनी के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीनों को एक चिता पर लिटाया गया और मुखाग्रि कृष्ण कुमार के छोटे भाई सर्वेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार शवों का दो दिन में अंतिम संस्कार
एक साथ पूरे परिवार के खत्म हो जाने से लोग सदमे में हैं। वहीं परिवार के लिए सबसे दुखद यह रहा कि चार शवों का अंतिम संस्कार दो दिन में किया गया। बृहस्पतिवार की शाम तीन शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि शुक्रवार को कृष्ण कुमार के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed