फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Failure to cut the power to the entire village outstanding

बकाया जमा न करने पर पूरे गांव की बिजली कटी

Sat, 27 Feb 2016 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 27 Feb 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
Failure to cut the power to the entire village outstanding
 एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज में सौ फीसदी छूट को लेकर गांवों में चलाए गए अभियान के तहत बिजली विभाग ने बकाया न जमा करने पर लीलाकुंआ गांव की बिजली सप्लाई काट दी। गांव में बिजली के कुल 19 उपभोक्ता थे, जिन पर पिछले तीन साल से करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा का बकाया था।
विज्ञापन

सहायक अभियंता आरबी सिंह ने बताया कि जेई आरएन मिश्रा की अगुवाई में छाउछ उपकेंद्र से जुड़े गांव लीलाकुंआ, रमुआपुर, भगौतीपुर, गूम चीनी, नीलाकुंआ में उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ देने और बिजली बिल जमा कराने के लिए अभियान चलाया गया। बुक में इंट्री देखने पर पता चला कि लीलाकुंआ गांव में घरेलू कनेक्शन के बिजली उपभोक्ताओं ने तीन साल से बिल नहीं जमा किया है। जिसके बाद गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से पूरे गांव की बिजली सप्लाई काट दी गई। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने निर्देश दिया है कि अगर लीलाकुंआ गांव में फिर से बिजली सप्लाई जोड़ी जाती है तो बकाएदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं गूम चीनी में 11 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान सभी गांवों में 45 कनेक्शन काटे गए। जबकि 1.10 लाख की वसूली की गई। कुल 19 उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का फायदा दिया गया।
विज्ञापन

बिना कनेक्शन थमा दिया 1800 का बिजली बिल
सिकंद्राबाद। एकमुश्त समाधान योजना के तहत राजस्व वसूली के दौरान बिजली विभाग ने बिना कनेक्शन एक ग्रामीण को 1800 रुपये का बिजली बिल थमा दिया। इससे ग्रामीण के होश उड़ गए हैं। ग्रामीण ने बिजली कैंप में एसडीओ से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद निवासी माखन का आरोप है कि उसके घर बिजली का कनेक्शन नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने उसके घर बिजली का बिल भेज दिया है। इससे घरवाले काफी परेशान हैं। जेई उमेश गौतम ने बताया कि शिकायत की जांच एसडीओ स्तर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि कस्बे में लगाए गए कैंप में 1.50 लाख रुपये की वसूली की गई है। इस समय ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू और निजी नलकूप के कनेक्शन पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज में सौ फीसदी की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed