{"_id":"68f5245fe807aff516090380","slug":"f-group-first-d-group-second-in-rangoli-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-158835-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रंगोली प्रतियोगिता में एफ-ग्रुप प्रथम, डी-ग्रुप द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रंगोली प्रतियोगिता में एफ-ग्रुप प्रथम, डी-ग्रुप द्वितीय
Sun, 19 Oct 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
रंगोली का आंकलन करते हुए शिक्षकों की निर्णयक टीम। स्रोत शिक्षक
लखीमपुर खीरी। दिवाली के उपलक्ष्य में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पीजी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच आठ ग्रुपों में कराई गई। प्रत्येक ग्रुप में चार प्रतिभागी शामिल रहे।
प्रथम पुरस्कार ग्रुप एफ की छात्रा सौम्या, सिंपल, नैन्सी यादव को मिला। द्वितीय ग्रुप-डी शिवानी वर्मा, शीतल, प्रिया को और तृतीय ग्रुप-ए के प्रतिभा कश्यप, यास्मीन बानो, सिमरन मौर्या, शुभम कुमार रहे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कॉलेज प्रशासन ने उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के बाद शिक्षक व बच्चों ने एक दीप शहीदों के नाम जलाकर उनको प्रमाण किया। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज के प्राचार्य कौशला नाथ, उप प्राचार्य जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज प्रेमी, सहायक प्रवक्ता विशाल वाजपेयी, आशीष, आकाश यादव, रमेश कांत, धमेंद्र कुमार, लक्ष्मीराज, मुकेश, रवनीत आदि मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।