{"_id":"690ce761fb371084820040a7","slug":"eye-drops-run-out-in-district-hospitals-patients-are-buying-them-from-outside-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-160324-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पतालों में आई ड्रॉप खत्म, बाहर से खरीद रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पतालों में आई ड्रॉप खत्म, बाहर से खरीद रहे मरीज
Thu, 06 Nov 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : ramnagar news
लखीमपुर/ओयल। मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में जरूरी आई ड्रॉप व दवाएं खत्म हो गई हैं। इस कारण मरीज और उनके तीमारदारों को बाहर से इन्हें खरीदना पड़ रहा है। उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
मौसम में बदलाव आने के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौजूदा वक्त में तकरीबन 1300-1500 की ओपीडी रोजाना हो रही है। इसमें 80-100 मरीज आंखों की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। उनमें एंटी फंगल व एंटी वायरल से पीड़ित ज्यादा होते हैं। इससे संबंधित ड्रॉप व दवाएं नहीं हैं। कान के पर्दे पर सूजन कम करने में काम आने वाली भी दवा आज तक जिला अस्पताल नहीं आई। आई लुब्रिकेंट भी कई दिनों से स्टॉक में नहीं है। हर्पीज में काम आने वाली ईसाइक्लोवीर टैबलेट भी ननदारद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आंखों में परेशानी है। इसलिए चिकित्सक को दिखाया था। पर्चे पर लिखी कुछ दवा ही अंदर से मिलीं। बताया गया है कि आई ड्रॉप बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
रफीक, मरीज, लखीमपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आंख में चोट लग गई थी। इसी वजह से जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया। दवा लेने आए तो बतायस्गया कि आई ड्रॉप इस समय नहीं हैं। बाहर से खरीदना पड़ेगा।
फूल बानो, मरीज, हरगांव
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सीएमएस की तरफ से दवाओं की मांग आई है। जो दवाएं कम हैं, उन्हें जल्द ही मंगाया जा रहा है। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज