{"_id":"5841773e4f1c1b0f1ede8270","slug":"expenditure-of-candidates-would-now-online-feed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा होगा ऑनलाइन फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा होगा ऑनलाइन फीड
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
मंत्री-विधायकों के वेतन भत्तों में करीब दोगुना बढ़ोतरी करने वाली वीरभद्र सरकार ने प्रदेश के पार्ट टाइम वर्करों के मेहनताने में ढाई रुपये प्रति घंटा बढ़ोतरी की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्येक विधानसभा में नियुक्त होंगे दो-दो सुविधादाता
निर्वाचन आयोग देगा 1200 रुपये प्रति प्रत्याशी भुगतान
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा ऑनलाइन फीड किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक प्रत्येक विधानसभा में दो-दो रिटर्न प्रिपेयरर (सुविधादाता) रखे जाएंगे। इनका चयन और भुगतान निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नंदराम ने बताया कि पिछले चुनावों में प्रस्तुत किए गए खर्च के ब्योरों में गड़बड़ियां मिली थीं। इससे प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई थीं। कई मामलों में गड़बड़ी के बाबत जानकारी दी गई। इस बार निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन व्यय लेखा को व्यवस्थित करने के लिए ई-फायलिंग अनिवार्य कर दी है। इससे प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट पर फीड किया जाएगा। राजनीतिक दलों को इस बावत सूचना दी गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्येक विधानसभा में दो-दो रिटर्न प्रिपेयरर (सुविधादाता) की नियुक्ति की जाएगी। इन्हें 1200 रुपये प्रति प्रत्याशी के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीटीडी) से प्रमाणित टैक्स रिटर्न प्रिपेयरर को चयन में वरीयता मिलेगी।
सुविधा से रैली, जनसभा की ऑनलाइन परमीशन
लखीमपुर खीरी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव व्यवस्था को हाइटेक बनाने की दिशा में सुविधा नामक साफ्टवेयर तैयार किया है। इसे खासकर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से चुनाव में जनसभा, रैली, हेलीपैड आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर परमीशन प्राप्त की जा सकेगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक इस साफ्टवेयर पर सभी प्रारूप उपलब्ध रहेंगे। संबंधित विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी इस पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
कुल मतदाताओं की संख्या में 70 हजार बढ़े
विधानसभा चुनाव से पूर्व चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में एक लाख 17 हजार 417 नए मतदाता बढ़े हैं। जबकि 46669 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से सूची से हटाए गए हैं, जिनमें मृतक, डबल नाम वाले शामिल हैं। इससे पूर्व आठ विधानसभाओं में 25 लाख 97 हजार 895 मतदाता थे, जिनमें 70748 नए मतदाता जुड़ने से अब 26 लाख 68 हजार 643 मतदाता हो गए हैं।