{"_id":"69baf67d31ff9568ed026cda","slug":"exhibition-of-government-schemes-held-in-collectorate-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170703-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कलक्ट्रेट में सरकारी योजनाओं की लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कलक्ट्रेट में सरकारी योजनाओं की लगी प्रदर्शनी
Thu, 19 Mar 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का लाइव कार्यक्रम देखते हुए अधिकारी व लाभार्थी। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। सरकार के नौ साल पूरे होने पर बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में नौ दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसमें आमजन को सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में किसानों के उत्थान, रोजगार सृजन, परंपरागत उद्यमिता को बढ़ावा और मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बताते हुए कहा कि आज लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि प्रदर्शनी में किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जिले के 1140 स्वयं सहायता समूहों को 3.42 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड वितरित किया गया। इसके अलावा पांच लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड, पांच को आवास, फर्नीचर, दोना-पत्तल और शटरिंग ट्रेड से संबंधित लाभ प्रदान किए गए। इस मौके पर पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डीसी एनआरएलएम जेके मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।