फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Exercise books will be distributed to the children of council schools

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बंटेंगी अभ्यास पुस्तिकाएं

Fri, 31 Dec 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Exercise books will be distributed to the children of council schools
परिषदीय स्कूलों में वितरण के लिए भेजी गईं अभ्यास पुस्तिका।
नवंबर में आईं किताबें दिसंबर में बीआरसी पर भेजी गईं
विज्ञापन

पुस्तिकाएं कक्षा चार से सात तक के बच्चों को मिलेंगीं
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएं बांटीं जाएंगी। यह पुस्तिकाएं कक्षा चार, पांच, छह और सात में पढ़ने वाले बच्चों को दी जाएंगी। हालांकि शिक्षा सत्र का आधे से अधिक समय बीत चुका है, जिसके बाद दिसंबर में इन पुस्तिकाओं को ब्लॉक मुख्यालयों स्थित बीआरसी पर भेजा जा रहा है। बीआरसी से यह पुस्तिकाएं स्कूलों में भेजी जाएंगी, जिससे 14 जनवरी 2022 के बाद ही इनका वितरण बच्चों में किया जा सकेगा।
कोरोना काल में स्कूलों के बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई पिछड़ी थी, जिसके बाद सितंबर 2021 से स्कूलों के खोले जाने पर किताबों का वितरण अक्तूबर में कराया गया। सत्र लेट होने के चलते सरकार ने यूनीफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर का वितरण न कराकर 1100 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से अभिभावकों के खातों में डीबीटी के जरिए पैसा भेजा। इस प्रकार बेेसिक शिक्षा विभाग को यूनीफार्म, स्वेटर, जूता वितरण की कवायद से मुक्ति मिल गई, लेकिन अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण समय पर नहीं हो सका।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, गणित-विज्ञान की अभ्यास पुस्तिकाएं पहले बांटीं जा चुकी हैं। अक्तूबर में नया आदेश आया कि अन्य विषयों की भी अभ्यास पुस्तिकाएं बच्चों को दी जाएं। इसके बाद नवंबर में अभ्यास पुस्तिकाओं की आपूर्ति मिली है। पुस्तिकाओं का सत्यापन कराने के बाद दिसंबर में वितरण कराया जा रहा है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि 12 ब्लॉकों में अभ्यास पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं। शेष तीन ब्लॉकों में भी शीघ्र आपूर्ति पहुंच जाएगी। शीतकालीन अवकाश के बाद अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.70 लाख बच्चों के लिए भेजे गए 1100-1100 रुपये
परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 5.56 लाख बच्चों के सापेक्ष 3.70 लाख बच्चों को यूनीफार्म, स्वेटर, जूता खरीदने के लिए 1100 रुपये की दर से डीबीटी किया गया है। बीएसए ने बताया कि 3.70 लाख छात्रों के खातों में पैसा भेजा जा चुका है। शेष छात्रों के खातों में भी पैसा भेजने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed