फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ex-servicemen recall glorious history on Vijay Diwas

Lakhimpur Kheri News: पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस पर गौरवशाली इतिहास किया याद

Wed, 17 Dec 2025 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen recall glorious history on Vijay Diwas
गोला के इंदिरा गांधी पार्क में विजय दिवस मनाते पूर्व सैनिक। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। पूर्व सैनिकों ने मंगलवार शाम विजय दिवस मनाते हुए 16 दिसंबर 1971 के गौरवशाली इतिहास को याद कर भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और रणनीतिक दक्षता की स्वर्णिम गाथा को नमन किया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी पार्क में पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि 1971 में पाकिस्तानी सेना की क्रूर कार्रवाई ने जब जंग को अनिवार्य बना दिया, तब भारत ने सिर्फ जवाब ही नहीं दिया बल्कि ऐसा प्रहार किया कि दुनिया का भू राजनीतिक नक्शा ही बदल गया।
विज्ञापन

संरक्षक राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की कुशल रणनीति से महज 13 दिनों में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार दर्ज कराई। 93 हजार से अधिक पाक सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक अनिल गुप्ता, वीरभद्र सेन, जगदेव सिंह, हरपाल सिंह, नन्ही देवी, सुशीला देवी, सावित्री देवी, सावित्री देवी, शशि देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed