फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ex mla Death in Khiri

पूर्व विधायक की मौत का मामला: 14 वें दिन भी धरना जारी, ग्रामीणों ने कहा-जल्द मिले न्याय

Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
ex mla Death in Khiri
पलिया के त्रिकोलिया गांव में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे पूर्व विधायक पुत्र। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद उनके पुत्र द्वारा ग्राम त्रिकोलिया में किया जा रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ग्रामीणों की भीड़ पूर्व विधायक के आवास पर जुटने लगी। देर शाम तक निर्णय नहीं लिया जा सका कि धरना प्रदर्शन आगे कहां किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था। सोमवार को ग्रामीणों को डीएम शैलेंद्र कुमार ने समझाया तथा मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार किया। उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई न होने से मंगलवार से पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 14वें दिन सोमवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। पूर्व विधायक पुत्र संजीव मिश्रा ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उनके पिता को न्याय नहीं मिल सका है। लगातार गांधीवादी तरीके से धरना देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जब तक कार्रवाई नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा। उधर, सोमवार को गांव में बैठक होनी थी जिसमें लोगों की सहमति से धरना प्रदर्शन कहां किया जाना है इसका निर्णय लिया जाना था लेकिन देर शाम तक बैठक नहीं हुई और लोगों की धरना स्थल पर आवाजाही का सिलसिला बना है। सोमवार को धरने में वीरेन्द्र मिश्रा, बिल्लू कमल मिश्रा, शेष कुमार, पप्पू कश्यप, प्रमोद तिवारी, नत्थू गौतम, सत्येंद्र शुक्ला, शादाब अहमद, मोहित सिंह, अर्पित यादव समेत काफी ग्रामीण शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed