फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Every house tricolor campaign will start from today with an expenditure of about three crores

करीब तीन करोड़ के खर्च से आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान

Thu, 11 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Every house tricolor campaign will start from today with an expenditure of about three crores
तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे।
9.58 लाख की मांग के सापेक्ष 8.84 लाख झंडे की हुई उपलब्धता
विज्ञापन

सीएम की ओर से 6.74 लाख पत्र और 1.12 लाख पोस्टर भेेजे गए
लखीमपुर खीरी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अब तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान सबसे बड़ा माना जा रहा है। जनपद में 9.58 लाख तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 8.84 लाख झंडे की उपलब्धता हो चुकी है। शेष झंडों की आपूर्ति भी एक-दो दिन में होने की उम्मीद है। एक झंडे की कीमत 25 से 50 रुपये तक है। इस तरह इन झंडों की खरीद पर करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक का व्यय आएगा।
स्वतंत्रता सप्ताह में 11 से 17 अगस्त 2022 तक जनपद के सभी घरों, वाणिज्यक प्रतिष्ठानों, सरकारी भवनों आदि में तिरंगा झंडा फहराया जाना है। पहली बार ऐसा अभियान चलाए जाने के कारण व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस कारण लोगों में तिरंगा झंडा फहराने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सत्तारूढ़ दल भाजपा के अलावा विपक्षी दल भी हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग कर रहे हैं। जगह-जगह बाइक रैलियां निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में वाल पेंटिंग व नारा लेखन कराया जा रहा है। हैंडपंप और बिजली के खंभों पर भी तिरंगा की पेंटिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

कुल 9.58 लाख झंडे फहराने के लक्ष्य में से 5.10 लाख झंडे जनपद में तैयार कराए जा रहे हैं, जबकि 4.48 लाख झंडे राज्य स्तर से नामित संस्था एमएसएमई द्वारा उपलब्ध कराए जाने हैं। अभियान के नोडल अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया कि समस्त विभागों द्वारा 5.10 लाख झंडों का निर्माण कराया गया है और एमएसएमई द्वारा 3.74 लाख झंडे प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार जनपद में 8.84 लाख झंडों की उपलब्धता हो चुकी है। शेष 74 हजार झंडों की उपलब्धता शीघ्र कराई जाएगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार से स्वतंत्रता सप्ताह प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें लोगों के घरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, सरकारी भवनों में तिरंगा झंडा फहराने का शुभारंभ किया जाएगा, जो अनवरत 17 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बांटी जाएगी सीएम की चिट्ठी
स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर झंडा फहराने पर जोर रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 6.74 लाख पत्र और 1.12 लाख पोस्टर उपलब्ध कराए गए हैं। इन पत्रों का वितरण प्रधानों के अलावा नागरिकों में किया जाएगा और पोस्टर को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed