फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Every eye was moist, the weeds on every face

हर आंख थी नम, हर चेहरे पर मातम 

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Every eye was moist, the weeds on every face
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को तड़पते देख लोगों के निकले आंसू
विज्ञापन

फंसे घायलों को रस्सी, कपड़ों के सहारे निकाला बाहर

ट्रक और मैजिक में भिड़ंत के बाद सात लोगों की मौत से हर कोई सकते में आ गया। जो भी मौके पर पहुंचा घटनास्थल का मंजर देख उसकी आंख नम हो गई। छह शवों को देखकर हरेक व्यक्ति के चेहरे पर मातम झलक रहा था। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर मैजिक में फंसे लोगों को रस्सी, कपड़ों के सहारे बांधकर बाहर निकाला। 
बुधवार की दोपहर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर के निकट ट्रक और मैजिक के आमने-सामने जब भीषण टक्कर के बाद तेज धमाका होने से लोग सहम गए। हाईवे पर आगे-पीछे चल रहे वाहनों के भी पहिये भी थम गए। मैजिक से चीखने चिल्लाने की आवाजें आने पर पल भर में सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हादसे का मंजर देख हरेक व्यक्ति कांप उठा। आधी से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी मैजिक में फंसे लोग जान बचाने की गुहार लगा रहे थे तो छह लोग मृत पड़े थे। यह दृश्य देख लोगों की आंखे आंसुओं से भर गईं। भीड़ में शामिल लोगों के चेहरे पर मातम साफ झलक रहा था। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई थी। लोग मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। यहां पुलिस ने भी तेजी दिखाई और हादसे के 10 मिनट बाद ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मैजिक में फंसे ट्रक को अलग कराया और लोगों की मदद से रस्सी, कपड़ों आदि के सहारे शवों और घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार न कर गंभीर घायलों को अलग-अलग वाहनों से जिला अस्पताल भेजा, जिससे घायलों का समय से इलाज शुरू हो सका।
विज्ञापन

--
घायल पति को नहीं पता कि पत्नी अब इस दुनिया में नहीं
कोतवाली धौरहरा के गांव वैभहा निवासी दयाराम अपनी पत्नी रामदेवी की दवा लेने लखीमपुर आ रहा था। हादसे में उसकी पत्नी रामदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती दयाराम पत्नी के बारे में हरेक व्यक्ति से हालचाल पूछ रहा था। उसे क्या पता था कि इस हादसे ने उसकी पत्नी को छीन लिया है। लोग पत्नी की हालत ठीक होने की बात कहकर उसे दिलासा दिला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed