फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even after four months, Shiv Prasad murder case is not solved

Lakhimpur Kheri News: चार माह बाद भी शिवप्रसाद हत्याकांड का खुलासा नहीं

Wed, 12 Jun 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Even after four months, Shiv Prasad murder case is not solved
लखीमपुर खीरी। 15 फरवरी को नीमगांव थाना गेट से महज 50 मीटर दूर एक झोंपड़ी में मजदूर शिवप्रसाद उर्फ भनारे (45) की धारदार हथियार से हत्या के मामले का चार माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस शुरूआत में किसी जानवर के हमले से मौत होना बता रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की कहानी झुठला दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवप्रसाद की हत्या किसी धारदार हथियार से होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


नीमगांव थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर खेत में छप्पर डालकर रखवाली कर रहे शिवप्रसाद का शव लहूलुहान हालत में मिला था। नीमगांव पुलिस ने शिवप्रसाद की पत्नी की तहरीर पर घटना के चार दिन बाद हत्या का मामला दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई, लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। पूर्व में खुलासा न होते देख एसपी गणेश प्रसाद साहा ने केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था, लेकिन क्राइम ब्रांच के हाथ भी अब तक कुछ नहीं लगा है।
विज्ञापन

घटना के करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी खुलासा न होना तमाम सवाल खड़े कर रहा है। घटनाओं के खुलासे में बीट सिपाही की अहम भूमिका होती है, लेकिन तीन सालों से एक ही थाने पर तैनात सिपाहियों का मुखबिर तंत्र फेल होता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी नहीं खोल सके राज
घटना के बाद मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया था। टीम ने पड़ताल करते हुए कुछ चीजों के नमूने भी लिए थे। बताते हैं कि थाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा था तो रिकॉर्डेड फुटेज में अंधेरे होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं दिखा। पुलिस सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की थी कि घटना वाली रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच कैमरे में शिव प्रसाद चौराहे से थाने की तरफ आता हुआ दिखाई दिया था।


कुछ दिन मृतक की पत्नी और बाग मालिक को रखा था हिरासत में

घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना नीमगांव में कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच ने गांव के ही एक बाग मालिक को कई दिनों तक हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतक की पत्नी को भी थाने में बिठाए रखा। कई दिनों की पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
वर्जन

मामले की जांच की जा रही है। सीओ मितौली भी खुलासे में लगे हैं। बहुत ही जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - नैपाल सिंह, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed