{"_id":"6a68f949cd32ccd53a08a374","slug":"even-after-78-years-of-independence-the-road-is-unpaved-and-the-water-reaches-the-knees-during-the-rains-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-180894-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आजादी के 78 साल बाद भी कच्चा मार्ग, बारिश में घुटनों तक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आजादी के 78 साल बाद भी कच्चा मार्ग, बारिश में घुटनों तक पानी
Wed, 29 Jul 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बांकेगंज-चौधीपुर का खस्ताहाल मार्ग। संवाद।
बांकेगंज। ब्लॉक मुख्यालय की ग्रंट नंबर 10 पंचायत का बांकेगंज-चौधीपुर मार्ग अब भी कच्चा और जर्जर है। बारिश में घुटनों तक पानी और कीचड़ भरने से राहगीरों को परेशानी होती है।
ग्रामीण संदीप अवस्थी एडवोकेट, तलविंदर सिंह एडवोकेट, राधेश्याम एडवोकेट, सोनू सिंह, सुखराज सिंह, ध्रुव सिंह, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, प्रेमचंद्र आदि का कहना है कि जलभराव और कीचड़ से पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन बाधित होता है। स्कूली बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से गुजरना पड़ता है, जबकि किसान इसी रास्ते से खेतों तक पहुंचते हैं। आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यह प्रमुख मार्ग है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और पलिया विधायक से पक्का निर्माण कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले विकास कार्यों में चौधीपुर गांव की कच्ची सड़क का प्रस्ताव शामिल है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग का पक्का निर्माण जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
-रोमी साहनी, विधायक, पलिया