फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Estimate of Garhi road construction will be submitted to DM today

Lakhimpur Kheri News: डीएम को आज सौंपा जाएगा गढ़ी सड़क निर्माण का एस्टीमेट

Mon, 04 Aug 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Estimate of Garhi road construction will be submitted to DM today
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से गढ़ी की ओर जाने वाली सड़क काफी खस्ता हाल है। केंद्रीय विद्यालय, एसएसबी कैंपस, विद्युत निगम सहित कई विशेष प्रतिष्ठान है। खराब सड़क के चलते आए दिन हादसे होते हैं। अब सड़क की तस्वीर बदलने वाली है। पांच सदस्यीय कमेटी मंगलवार को स्टीमेट के साथ जिलाधिकारी के सक्षम अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मेला मैदान से बृज भवन के थोड़ा आगे तक यह सड़क नगर पालिका में आती है। इसके बाद यह सड़क जिला पंचायत में है।
विज्ञापन

लंबे समय से यह सड़क खराब है। हर वर्ष सड़क के गड्ढे भरे जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद भी स्थिति फिर वैसे ही हो जाती है। वजह सड़क किनारे नालियां न होना। नालियां न होने से सड़क पर जलभराव होने से यह सड़क जल्दी ही खराब हो जाती है। इस सड़क के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग चलती आ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने आज तक ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी उधर से गुजरीं तो सड़क की दयनीय स्थिति का पता चला सका। डीएम ने संबंधित अफसरों को तलब करते हुए पांच अगस्त तक स्टीमेट तैयार कर रिपोर्ट देने कहा था। डीएम ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में जिला पंचायत के एएमए, डीएसटीओ, ईओ, बीडीओ की पांच सदस्यीय कमेटी गठित की। विभागीय सूत्रों ने बताया कि कमेटी ने अभी तक स्टीमेट तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अमर उजाला ने भी उठाया था मुद्दा
गढ़ी सड़क के खस्ताहाल को लेकर अमर उजाला में 29 जुलाई को डेढ़ सौ मीटर में डेढ़ सौ गड्ढे की हेडिंग से खबर प्रकाशित हुई थी। डीएम ने इसका भी संज्ञान लिया था।

--------------

गढ़ी सड़क का निर्माण होने के साथ ही दोनों ओर नालियां भी बनाई जाएंगी, जिसका एस्टीमेट लगभग तैयार है। पांच अगस्त को जिलाधिकारी को मामले की रिपोर्ट देनी है।


-अश्वनी सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed