{"_id":"693c62743799d615ee01d164","slug":"error-free-voter-list-should-be-released-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-163377-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: त्रुटिविहीन मतदाता सूची हो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: त्रुटिविहीन मतदाता सूची हो जारी
Sat, 13 Dec 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (माशिसं) चंदेल गुट ने शिक्षक एमएलसी की मतदाता सूची में विसंगति एवं त्रुटि के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी को एक ज्ञापन दिया।
माशिसं के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह और महामंत्री वीर प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के निर्वाचन के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में अनेक संस्थाओं के उन शिक्षक मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, जिन्होंने निर्धारित समय के अंतर्गत मतदाता फाॅर्म जमा नहीं किया था। अनेक शिक्षकों के नाम, पते व जन्मतिथि त्रुटिपूर्ण हैं।
इसके अलावा शिक्षकों के नाम के सम्मुख उनके विद्यालय के नाम का उल्लेख नहीं होने से यह नहीं निश्चित किया जा सकता है कि कौन सा शिक्षक मतदाता बनने की अर्हता रखता है या कौन नहीं? इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांग की है कि पूर्व निर्वाचनों की भांति शुद्ध, त्रुटिहीन और विद्यालय के नाम का उल्लेख करते हुए निर्वाचक सूची जारी की जाए। संवाद