फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Erosion victims demand compensation for land destroyed in flood

Lakhimpur Kheri News: कटान पीड़ितों ने मांगा बाढ़ में कटी जमीन का मुआवजा

Sat, 31 Aug 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Erosion victims demand compensation for land destroyed in flood

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन के ग्रंट नंबर 12 में शारदा नदी ने जमकर कटान किया है। कटान में तमाम घर, जमीन और फसलें बर्बाद हो गईं हैं, लोग बेघर हो गए। आरोप है कि प्रशासन की तरफ से कोई मदद भी नहीं मिल रही। परेशान होकर कटान पीड़ितों ने कलक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
शुक्रवार को कटान पीड़ितों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा बताई। ग्रामीणों का कहना है कि शारदा नदी के कटान से क्षेत्र में बहुत त्रासदी हुई है। ग्रामीणों ने अपनी मांगें को ज्ञापन के माध्यम से डीएम को बताई हैं। ज्ञापन में लिखा कि उनकी अधिकतर भूमि नदी में समा चुकी है। नदी घरों के समीप आ गई है, तमाम लोगों के घर भी नदी में कट गए हैं।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों ने मांग की है कि जो कृषि भूमि नदी में कटी है। उसका सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए। घरों की भूमि व भवनों का उचित मुआवजा देकर उन्हें बंधे के बाहर ग्राम पंचायत श्रीनगर व लखीमपुर में बसाया जाए, ताकि जो खेत बचे हैं। वह उनके नजदीक रह सकें। शारदा नदी की कटान को रोकने को प्रभावी और स्थायी समाधान ड्रेजिंग, डिसिल्टिंग कराई जाए। विरोध-प्रदर्शन में गांव के नन्हे, जयपाल, प्रेमचंद, बालकराम, रामरतन, कमलेश कुमार शिव कुमार, दुर्गेश, सतीश समेत सैकड़ों बाढ़ पीड़ित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed