फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   environment class for teachers

शिक्षकों को पढ़ाया पर्यावरण और प्रारंभिक शिक्षा का पाठ

Sat, 10 Feb 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Feb 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
environment class for teachers
teachers training
सरकारी और निजी स्कूलों के अप्रशिक्षित शिक्षक अब डीएलएड प्रशिक्षण के बगैर बच्चों को पढ़ा नहीं सकेंगे। इसको लेकर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शिक्षण कार्य करा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों की शनिवार को बीआरसी पर एक कार्यशाला हुई। इसमें राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालयीय संस्थान के डीएलएड पाठ्यक्रम के तहत ट्रेनरों ने अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा के इतिहास का पाठ पढ़ाया। कार्यशाला का शुभारंभ बीईओ राम तिलक वर्मा ने किया। 
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र में अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए आयोजित डीएलएड प्रशिक्षण के तहत आयोजित दो वर्षीय कार्यशाला के पहले दिन प्रशिक्षक एबीआरसी मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार और अनूप पांडे ने सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक / शिक्षिकाओं को भारतीय प्रारंभिक शिक्षा इतिहास का पाठ पढ़ाया गया। इसके अलावा पर्यावरण अधिगम से संबधित जानकारी हासिल कराई गई। बीईओ राम तिलक वर्मा ने बताया कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के तहत सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक डीएलएड प्रशिक्षण के बगैर स्कूलों मेें शिक्षण कार्य नहीं करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय कार्यशाला के दौरान प्रत्येक शनिवार और रविवार के अलावा अवकाश के दिनों में शिक्षकों को बीआरसी मुख्यालय पर दो साल तक डीएलएड प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर दिनेश शर्मा, अनूप मिश्र सहित प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed