फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entertainment business is suffering the brunt of the tax department's mistake

मनोरंजन कर विभाग की गलती का खामियाजा भुगत रहा कारोबारी

Wed, 10 Feb 2016 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 10 Feb 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
मनोरंजन कर विभाग ने कारोबारी संजीव अग्रवाल के नाम से तीन साल पहले 13 हजार रुपये की आरसी काट दी। कारोबारी को आरसी की जानकारी हुई तो उन्होंने मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों को पूरी बात बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन साल बाद भी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर अब कारोबारी ने डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के इलेक्ट्रानिक कारोबारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2012 में मनोरंजन कर विभाग ने उनके नाम से 13 हजार की आरसी काट दी थी। जब उन्होंने मनोरंजन कर कार्यालय से संपर्क किया तो पता चला कि वर्ष 2011-12 और 2012-13 डीटूएच मनोरंजन कर बकाया है, जबकि संजीव अग्रवाल के नाम से कोई फर्म ही नहीं है। संजीव का आरोप है कि मनोरंजन कर में तैनात एक लिपिक ने डीटूएच का काम करने वाली फर्म का नाम बताने को कहा। इस पर संजीव ने अनभिज्ञता जताते हुए गलत आरसी वापस कराने के लिए मनोरंजन कर अधिकारी को पत्र लिखा। कारोबारी का कहना है कि मनोरंजन कर के अधिकारी उन्हें टैक्स जमा करने के लिए नोटिस की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई नोटिस मिली ही नहीं। तबसे लेकर आज तक कारोबारी गलत आरसी वापस कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

--
नोटिस का जवाब न देने के कारण आरसी काटी
जिले के मनोरंजन कर विभाग के सहायक आयुक्त सुरेंद्र सिंह का कहना है कि संजीव अग्रवाल को पहले मनोरंजन कर जमा करने के लिए नोटिस भेजी गई थी, जिस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो आरसी काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मनोरंजन कर विभाग द्वारा गलत आरसी काटने का मामला संज्ञान में नहीं है। फिलहाल वह मनोरंजन कर विभाग के अधिकारी से जानकारी कर रहे हैं। गलत आरसी काटी गई है तो उसे वापस कराया जाएगा।
-एसपी सिंह, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed