{"_id":"ab76bb23648c5ebbbfc353db612d4abd","slug":"engaged-in-election-cleaning-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कराने में जुटे हैं सफाई निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कराने में जुटे हैं सफाई निरीक्षक
गोला गोकर्णनाथ
Updated Mon, 12 Oct 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव के आदेश पर पूरे प्रदेश और नगर में स्वच्छ भारत अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, लेकिन स्थानीय नगर पालिका परिषद के सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है।
सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गणना आवश्यक सेवाओं में की जाती है इसलिए इससे संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त अन्यत्र नहीं लगाई जाती है। नगर पालिका परिषद के सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक निरेंद्र कुमार धाकड़े की नपाप लिपिक द्वारा बनाए गए ड्यूटी चार्ट के आधार पर चुनाव में ड्यूटी तब लगा दी गई जब नगर में स्वच्छ भारत अभियान की वर्षगांठ पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने नगर के कई वार्डों में स्वच्छता अभियान को लेकर जनसभाएं की जा रही हैं और विद्यार्थियों को शामिल कर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर नगरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े में नगर पालिका परिषद के सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक की महती भूमिका रहती है। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान ही स्वास्थ्य निरीक्षक की ड्यूटी चुनाव में लगाया जाना नागरिकों के गले नहीं उतर रहा है। चुनाव में ड्यूटी के कारण सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक कई दिन इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके। यह पहला अवसर है जब नगर पालिका के सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगा दी गई है। वैसे तो नगर पालिका परिषद के कई अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई गई थी, जो चुनाव सम्पन्न कराने में लगे रहे किंतु इनमें नगर पालिका के अवर अभियंता राकेश कुमार सहित चार कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव से अलग कर दी गई थी, जबकि वह आवश्यक सेवा के अंतर्गत नहीं आते हैं।