{"_id":"67d9b6d52dada8feeb0b440c","slug":"energy-corporation-officials-are-unaware-250-meters-of-fake-underground-line-was-laid-overnight-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-141552-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऊर्जा निगम के अफसरों को पता नहीं... रातोंरात बिछा दी गई 250 मीटर फर्जी अंडरग्राउंड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऊर्जा निगम के अफसरों को पता नहीं... रातोंरात बिछा दी गई 250 मीटर फर्जी अंडरग्राउंड लाइन
विज्ञापन
इस तरह डाली जा रही थी अंडरग्राउंड बिजली की लाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। गढ़ी बिजली उपकेंद्र से कुछ दूर रातोंरात 250 मीटर फर्जी अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का मामला सामने आया है। एक्सईएन के मुताबिक, लाइन बिछाने के लिए निगम से अनुमति नहीं ली गई। मामला जब खुला तो अब अफसर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक प्रॉपर्टी डीलर को फायदा पहुंचाने के लिए यह लाइन बिछाई जा रही थी।
छाउछ से गढ़ी उपकेंद्र के लिए 33 केवीए की लाइन निकली है। वहीं से मितौली डिविजन की बसैगापुर उपकेंद्र के लिए लाइन जाती है। गढ़ी उपकेंद्र से करीब 300 मीटर आगे एसएसबी की ओर मंगलवार को कुछ मजदूर अंडरग्राउंड बिजली की लाइन डाल रहे थे। इसी दौरान गढ़ी उपकेंद्र के एसडीओ शफरुद्दीन अंसारी उधर से गुजरे। बिना उनकी जानकारी लाइन बिछाने का मामला देख उनको संदेह हुआ।
एसडीओ ने मजूदरों से बात तो पता चला कि पूर्णेश नाम का एक ठेकेदार यह लाइन बिछा रहा है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना लखीमपुर डिविजन के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार को दी। सूचना पर एक्सईएन शैलेंद्र और छाउछ उपकेंद्र के एसडीओ एके चौरसिया पहुंच गए। अफसरों ने मौके पर मीडिया को बुलाकर खुद ही मामले को खुलासा किया।
विज्ञापन
लखीमपुर डिविजन के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह लाइन पूरी तरह फर्जी है। मामले में संबंधित ठेकेदार पूर्णेश के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। करीब 250 मीटर की फर्जी लाइन बिछाई गई है।
-- -- -- -- -- --
एक्सईएन के पास पहुंचा फोन, सुबह मिल लेंगे
फर्जी लाइन बिछाए जाने की जानकारी जैसे ही एसडीओ ने एक्सईएन को दी तो कुछ देर बाद एक्सईएन के पास ठेकेदार का फोन पहुंचा। ठेकेदार ने सुबह मिल लेने की बात कही।