{"_id":"6877e401d377996bf50630ef","slug":"encroachment-on-the-drain-caused-waterlogging-cleaning-work-disrupted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-150624-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाले पर अतिक्रमण बना जलभराव का कारण, सफाई कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाले पर अतिक्रमण बना जलभराव का कारण, सफाई कार्य बाधित
विज्ञापन
कस्बे में मेन रोड पर भरा पानी-संवाद
मैगलगंज। कस्बे में बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नालों और नालियों की सफाई न हो पाने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी विवेक सिन्हा ने उपजिलाधिकारी मितौली रेनू मिश्रा को एक लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया है। पत्र में कहा है कि नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण की वजह से सफाई कार्य ठप पड़ा है। बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर हो चुकी है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि अतिक्रमण को हटवाकर सफाई कार्य सुचारु कराया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस संबंध में एसडीएम मितौली रेनू मिश्रा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
जलभराव से होकर निकलने को मजबूर पढुवा के ग्रामीण
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के पढुवा गांव की दो सड़कें काफी बदहाल हो गईं हैं। आलम यह है कि दोनों सड़कों से गुजरने के लिए ग्रामीणों को जलभराव से होकर जाना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बाद भी जलभराव की समस्या का निदान नहीं हो सका, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
पढुवा गांव के क्षत्रपाल, विनोद, जितेंद्र यादव, राजारा, दुर्वेशन यादव, राजकुमार यादव आदि ने बताया कि गांव में दो प्रमुख सड़कें वर्षों से जर्जर हैं। बरसात के समय इन सड़कों पर जलभराव हो जाता है। वर्तमान में एक सड़क पर जलभराव तो दूसरी पर कीचड़ जमा है। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने दोनों सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
अधूरे नाले पर दुकानदारों का कब्जा, जलभराव से लोग परेशान
बेहजम। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एक वर्ष पूर्व सड़क के दोनों ओर नाले बनाए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य के पास से लेकर मास्टर किराना स्टोर तक दाईं ओर और संदीप के मकान के पास से विकास खंड बेहजम के गेट तक 500 मीटर नाला बनाया गया था। निर्माण कार्य टुकड़ों में कराया गया था। पूरा न जुड़ने के कारण इसमें से होकर पानी का निकास नहीं हो सका, जिसका फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने इसे पाट दिया। इस कारण जलभराव की समस्या का निदान नहीं हो सका। लोगों की मांग है कि कस्बे में जलनिकासी के उपाय पुख्ता किए गए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने के जेई सुनील कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने नाला निर्माण का विरोध किया था, इसलिए कार्य रोकना पड़ा। फिर भी वह दिखवाएंगे। संवाद
बिजुआ के मुख्य बाजार की सड़क बनी तालाब
बिजुआ। बिजुआ के मुख्य बाजार की सड़क जरा सी बारिश में जलभराव हो जाने से तालाब का रूप अख्तियार कर लेती है। मेन बाजार की सड़क पर पानी भर जाने से व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया है। समस्या की जड़ पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाए गए नाले हैं, जो लंबे समय से साफ नहीं हुए हैं और चोक हो चुके हैं। दुकानदारों तथा ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बिजुआ से पानी भरने की समस्या का समाधान निकालने की गुहार लगाई है। संवाद