फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Empowered women are the most important key to the progress of society: DM

Lakhimpur Kheri News: सशक्त महिलाएं समाज की प्रगति की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी हैंः डीएम

Thu, 29 May 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Empowered women are the most important key to the progress of society: DM
कार्यक्रम में मौजूद समूह की महिलाएं। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आवास की लाभार्थी महिलाओं को चाबियां दी गईं। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा, सशक्त महिलाएं समाज की प्रगति की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और समाज में उनका सम्मान बढ़ाने के लिए बनाई गई हैं।
विज्ञापन

वहां मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के जरिये गांव की महिलाएं अपने सपनों को हकीकत में बदल रही हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया, एसएचजी में बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन मंच से जोड़ा जाएगा। बाजार उपलब्ध कराने के लिए शहर में आकांक्षा स्टोर बनाए गए हैं। उत्पादों की गुणवत्ता व पैकेजिंग को बेहतर करके उनको प्रतिस्पर्धात्मक बनाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं से आग्रह किया गया कि वे अपने उत्पाद आकांक्षा समूह को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आवास की लाभार्थी साबरून, शन्नो, साकिया, आसमून और हाजरून को प्रतीकात्मक चाबियां दी गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदर ब्लॉक क्षेत्र की निवासी सारिका देवी, खुशबू वर्मा, चित्र देवी व लक्ष्मी देवी, नकहा निवासी सावित्री देवी व लक्ष्मी शुक्ला और बेहजम निवासी फरजाना बानो व उषा देवी को सम्मानित किया गया।

रिंकी 20 महिलाओं के साथ टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट का संचालन कर रही हैं। सावित्री 15 महिलाओं के साथ मसाला उत्पादन का कार्य करतीं हैं। कार्यक्रम में पीडी एसएन चौरसिया, डीसी मनरेगा सुशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed