फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Employees Income Tax Seeking to free

कर्मचारियों को आयकर से मुक्त करने की मांग

Mon, 23 Feb 2015 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Employees Income Tax Seeking to free
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के 10 सूत्री मांग पत्र का सभी कर्मचारियों ने समर्थन किया। संयोजक महंत सिंह ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों को आयकर से मुक्त किया जाए। बैठक में निर्णय किया गया कि 26 फरवरी 2015 को विलोबी मेमोरियल परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल परिसर में संगठन ने बैठक करते हुए मांगों पर चर्चा की, जिसमें राज्य कर्मचारियों की केंद्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों में समानता देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, निजीकरण, आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी व्यवस्था बंद करना शामिल हैं। संयोजक महंत सिंह ने कहा है कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर उत्तर प्रदेश शासन कतई गंभीर नहीं है। इससे कर्मचारी समाज प्रदेश शासन की असंवेदनशीलता से आहत है। लिहाजा 26 फरवरी को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सभी कर्मचारी विलोबी मेमोरियल परिसर में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। सोमवार को बैठक के बाद संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन। इस मौके पर संतोष शुक्ला, राघवराम तिवारी, प्रमोद कुमार, परमानंद, एसके सिंह, एसके पांडे, गिरीश चंद्र, सौरभ पांडे, विवेक शुक्ला, नंदलाल, राजेश, ओमप्रकाश, राजेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed