{"_id":"652ecae80bf41765d406ca76","slug":"elephants-reach-maheshpur-forest-firecrackers-ineffective-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-7816-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महेशपुर के जंगल में पहुंचे हाथी, पटाखे बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महेशपुर के जंगल में पहुंचे हाथी, पटाखे बेअसर
विज्ञापन
धान के खेत में खड़ा हाथियों का झुंड
ममरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन मैलानी के जंगल से हाथियों का एक और झुंड सोमवार की रात गोला खुटार रोड पार करके मोहम्मदी रेंज के महेशपुर के जंगल में पहुंच गया है। इससे महेशपुर जंगल में हाथियों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
ग्राम पंचायत जंगल नंबर 13 के प्रधान अमर सिंह कुशवाहा, फॉरेस्टर शिवकुमार कश्यप, नेत्रपाल सिंह, राजकुमार, अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मियों के अनुसार- सोमवार की रात हाथियों ने उत्पात मचाते हुए ग्राम रामदीनपुर निवासी नत्थू लाल, ज्ञानचंद, राजेश कुमार, महेशपुर निवासी विनोद कुमार, दिलीप राम, मिथिलेश कुमार, विशाल वर्मा, जगमोहन, राजा राम, गंगा चरण, विनोद अर्कवंसी आदि किसानों के खेतों में धावा बोलकर करीब 10 एकड़ गन्ने और धान की फसल रौंदकर तहसनहस कर डाली। इससे किसानों में हाहाकार मचा है।
रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि वन कर्मियों की तीन टीमें हाथियों की निगरानी में लगी हुईं हैं। जो पटाखे दागकर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि हाथियों पर पटाखे अब असर नहीं कर रहे हैं। इसलिए वनकर्मी गांव में जाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरुक कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाथी अपनी मर्जी से आए हैं और अपनी ही मर्जी से जाएंगे।
विज्ञापन
17 एलकेएच 5
अलग-अलग झुंडों में बंटे हाथी, खेतों में मचा रहे उत्पात
बांकेगंज। नेपाल से किशनुपर सेंक्चुरी के मड़हा पहुंचा जंगली हाथियों का दल दो अलग-अलग झुंडों में बंट गया है। एक झ़ुंड जहां मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट में डेरा डाले है तो वहीं सोमवार रात दूसरा झुंड बफरजाेन के मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट में पहुंचकर खेतों में उत्पात मचा रहा है।
मैलानी रेंज के जंगल से सटी आबादी पिपरा और सुल्तानपुर गांव में पहुंचे हाथियों ने जयपाल, दाताराम, भगवानदास और चंद्र सरोज के खेतों में खड़ी धान, केला और गन्ना की फसल रौंद डाली। हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पटाखे दागकर और शोर मचाकर बमुश्किल हाथियों को खदेड़ा।
मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचे वन दरोगा राजाराम तिवारी ने फसल नुकसान कर सर्वे किया। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने बताया कि हाथियों के सुल्तानपुर बीट जंगल पहुंचने की सूचना मिली है वन कर्मियों की टीम से हाथियों की लगातार निगरानी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद