फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   elephants lost 20 bigha sugarcane

बीस बीघा गन्ने की फसल को जंगली हाथियों ने किया तहस-नहस

Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
elephants lost 20 bigha sugarcane
मझगईं में हाथियों द्वारा उजाड़ी गई फसल दिखाता किसान। - फोटो : LAKHIMPUR
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर आए दो दर्जन हाथियों के झुंड ने भगवंतनगर के खेतिहर इलाके में गन्ने के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। लगभग बीस बीघा गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। कुछ दिन पहले भी हाथियों ने उत्पात मचाया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा निवासी किसान तुलसे राम, सम्बारी, खेलावन, चंद्रिका आदि के खेत गांव के उत्तर में स्थित हैं, जिनमें गन्ने की फसल बोई हुई थी। बीती रात पार्क के जंगल से निकलकर आए करीब दो दर्जन जंगली हाथियों ने बोए गन्ने के खेतों में जमकर उत्पात मचाकर बीस बीघा गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। रात बारिश होने के चलते किसान हाथियों को भगा नहीं पाए, जिससे हाथी सारी रात खेतों में उत्पात मचाते रहे। किसान जब सुबह खेतों की तरफ गए तो खेतों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। किसानों ने बताया कि लगातार हाथी उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव, दरोगा चंद्रप्रकाश आदि पार्क कर्मियों ने मौका मुआयना कर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed