फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Renovated huts and renovated guest houses... Dudhwa ready to welcome tourists

Lakhimpur Kheri News: बदले हट व संवरे गेस्ट हाउस... सैलानियों के स्वागत के लिए दुधवा तैयार

Fri, 30 Oct 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Renovated huts and renovated guest houses... Dudhwa ready to welcome tourists
दुधवा में हट और गेस्ट हाउस का नया रूप। संवाद
पलियाकलां। नए पर्यटन सत्र में दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के स्वागत के लिए नए कलेवर में तैयार है। पार्क प्रशासन ने हट और गेस्ट हाउसों का कायाकल्प कराया है। कमरों में नए गद्दे, आधुनिक फर्नीचर और नया इंटीरियर तैयार किया गया है। जंगल सफारी के लिए जिप्सी और महिंद्रा थार समेत करीब 95 वाहन भी तैयार हैं। गाइडों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


पार्क के अंदर बने हट और गेस्ट हाउसों में रंग-रोगन और साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है। पर्यटकों के ठहरने वाले कमरों से पुराने सामान और फर्नीचर हटाकर नए गद्दे और आधुनिक फर्नीचर लगाए गए हैं। कमरों को नया लुक दिया गया है, जिससे सैलानियों का ठहराव अधिक आरामदायक हो सके।
विज्ञापन


जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को असुविधा न हो, इसके लिए जिप्सी और महिंद्रा थार मिलाकर करीब 95 वाहन तैयार किए गए हैं। वन्यजीवों और पर्यावरण की जानकारी देने वाले गाइडों को भी विधिवत प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क के वार्डन महावीर सिंह ने बताया कि एक नवंबर से पार्क विधिवत पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, उद्घाटन समारोह में किस अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा फीता काटा जाएगा, इस संबंध में आधिकारिक आदेश का इंतजार है। इस पर्यटन सत्र में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

दुधवा में हट और गेस्ट हाउस का नया रूप। संवाद

दुधवा में हट और गेस्ट हाउस का नया रूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed