{"_id":"6ae4da226181753cc00daeeb","slug":"clouds-blocked-the-sun-rain-increased-the-cold-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188756-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बादलों ने रोकी धूप, बारिश ने बढ़ाई गुलाबी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बादलों ने रोकी धूप, बारिश ने बढ़ाई गुलाबी ठंड
Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को खीरी रोड पर बारिश में निकलते लोग। फोटो मोहम्मद साजिद
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा। सुबह से दोपहर तक धूप नहीं निकली। शाम चार बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और करीब छह बजे तेज बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया और गुलाबी ठंड बढ़ गई। बारिश के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहने और दोपहर बाद बूंदाबांदी होने के आसार हैं।