फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A large consignment of bicycle parts was recovered from two bikes at the border

Lakhimpur Kheri News: सीमा पर दो बाइकों से मिली साइकिल पार्ट्स की बड़ी खेप

Fri, 30 Oct 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A large consignment of bicycle parts was recovered from two bikes at the border
एसएसबी द्वारा बरामद माल। स्रोत: एसएसबी
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 39वीं वाहिनी के जवानों ने चेकिंग के दौरान दो बाइकों से भारी मात्रा में साइकिल पार्ट्स बरामद किए। बाइक सवार सामान के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर एसएसबी ने साइकिल के पुर्जों और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। दोनों बाइक सवारों को हिरासत में लेकर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पलिया स्थित 39वीं वाहिनी की सीमा चौकी मिर्चिया के जवानों ने विशेष नाका चेकिंग के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 768 के पास दो संदिग्ध बाइकों को रोका। तलाशी लेने पर दोनों बाइकों पर भारी मात्रा में साइकिल के पार्ट्स लदे मिले। जवानों ने बाइक सवारों से सामान के वैध कागजात, बिल, लाइसेंस और परिवहन परमिट मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसबी जवानों ने साइकिल के पुर्जों और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई और विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त सामान, दोनों वाहनों और पकड़े गए बाइक सवारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, पलिया को सौंप दिया गया। पलिया कस्टम अधीक्षक मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि एसएसबी की 39वीं वाहिनी ने बरामद माल कस्टम विभाग के हवाले किया है। उसका सीजर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed