फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neemgaon police station will get a new building, more than five crore rupees will be spent

Lakhimpur Kheri News: नीमगांव थाने को मिलेगा नया भवन, पांच करोड़ से अधिक होंगे खर्च

Fri, 30 Oct 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Neemgaon police station will get a new building, more than five crore rupees will be spent
सिकंदराबाद। नीमगांव थाने को नया भवन मिलने जा रहा है। इसके निर्माण पर पांच करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है। नया थाना भवन वर्तमान परिसर के पीछे पड़ी जमीन पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड एक, लखनऊ को सौंपी गई है। हालांकि, अभी जमीन का चिह्नांकन और विस्तृत एस्टीमेट तैयार होना बाकी है।
विज्ञापन

थाना भवन के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग के अनुसार, निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी खंड एक, लखनऊ का बिल्डिंग खंड कराएगा। नए भवन के बनने से थाना परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को कामकाज के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता तरुणेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी खंड एक, लखनऊ को सौंपा गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग खंड एक, लखनऊ के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि अभी निर्माण के लिए जमीन का चिह्नांकन होना बाकी है। इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जा चुका है। फिलहाल पूरा एस्टीमेट तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed