फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants create havoc in Maholi farm, trample crops

Lakhimpur Kheri News: हाथियों का महोली फार्म में उत्पात, रौंदीं फसलें

Fri, 04 Jul 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elephants create havoc in Maholi farm, trample crops
मझगईं के महोली क्षेत्र में देखा गया हा​थियों का झुंड। स्रोत : ग्रामीण
मझगईं। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दुधवा जंगल से निकलकर आए हाथियों के झुंड ने मझगईं क्षेत्र के बौधिया कलां गांव स्थित महोली फार्म में जमकर उत्पात मचाया। किसानों की कई एकड़ गन्ने की फसल को रौंद डाला। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि हर साल जंगल से निकलकर हाथी खेतों की ओर आते हैं। फसलों को तहस-नहस कर चले जाते हैं, लेकिन वन विभाग सिर्फ आश्वासन देकर पीछा छुड़ा लेता है। मुआवजा देने की बात टाल दी जाती है। इससे किसानों में भारी रोष है। किसानों ने कहा कि आज तक मुआवजा के नाम पर एक धेला तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

हाथियों द्वारा नुकसान उठाने वाले किसानों में कृष्ण कुमार, राम किशुन, हरिश्चंद्र, विजय पाल, श्रीचंद, रायबहादुर, अरुण कुमार, अनिल कुमार, संदीप यादव, केशवराम, नन्हू और देशकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पास खेतों में हाथियों के बार-बार आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग फौरन नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दे और भविष्य में ऐसे हमलों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।

इस बारे में मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि जंगल की सीमावर्ती जमीनों से लगे खेतों के पास सरयू नाला बहता है। जहां हाथी पानी पीने आते हैं। इसी दौरान खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed