{"_id":"6ab6c77d031333d3080f2ed0","slug":"elephants-chameli-and-sulochana-strolled-through-the-nursery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-185997-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नर्सरी में टहलती रहीं हथिनी चमेली और सुलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नर्सरी में टहलती रहीं हथिनी चमेली और सुलोचना
Sat, 26 Sep 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर रेंज की नर्सरी में टहलतीं चमेली व सुलोचना। संवाद
संपूर्णानगर। वन रेंज क्षेत्र में बाघ को पकड़ने का अभियान भारी बारिश के कारण बाधित हो गया है। दुधवा नेशनल पार्क से बुलाई गईं हथिनियां चमेली और सुलोचना लगातार बरसात के चलते नर्सरी में ही सीमित रह गईं। इससे बाघ को निश्चेतक देने का अभियान शुरू नहीं हो सका।
ग्रामीण लंबे समय से बाघ और तेंदुए के आतंक से परेशान थे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बाघ को पकड़ने और निश्चेतक देने की मांग की थी। उच्चाधिकारियों ने इस अभियान को अनुमति दे दी थी। बृहस्पतिवार को दोनों हथिनियों को बाघ की तलाश के लिए भेजा गया था। वनकर्मियों ने बीते शाम भी इलाके में गश्त की, लेकिन बाघ का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हथिनियां तलाश में नहीं निकल सकीं।
पहले भी हुई थी निगरानी
बीते दिनों थाना हजारा स्थित अखंड फार्म के पास बाघ के पगमार्क देखे गए थे। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने मचान बनवाकर निगरानी शुरू कराई थी। हालांकि, टीम को तब भी कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने के बाद ही बचाव अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।