फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants came out of Dudhwa causing trouble in village

दुधवा से बाहर आए हाथी गांव में मचाया उत्पात

Thu, 03 Sep 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elephants came out of Dudhwa causing trouble in village
निघासन में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क से निकले जंगली हाथियों ने जंगल के किनारे स्थित खेतों में सोमवार की रात जमकर उत्पात मचाया। झुंड में शामिल 12 से अधिक हाथियों ने शितलापुर ग्राम पंचायत के मजरा रामनगर निवासी प्रेमा देवी के खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर तमाम उपायों से हाथियों को भगाया। नुकसान और हाथियों के उत्पात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन जंगली हाथी खेतों में घुसकर उत्पात मचाते हैं, जिससे काफी नुकसान होता है। इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हाथियों से बचाव के लिए कोई ठोस उपाय नहीं करते। इसके पहले भी कई बार हाथियों ने यहां उत्पात मचाया और खेत में लगी फसलों को नष्ट कर दिया। वन विभाग को सूचना देने पर भी वन विभाग से मुआवजा नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन

मैलानी में निकले दोमुंहा और लाल रंग के दुर्लभ सांप
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। कस्बे में निकले दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहे और वन बैरियर पर निकले लाल रंग के दुर्लभ प्रजाति के सांपों को पकड़कर वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में भीरा रोड पर स्थित अवस्थी फार्म के पास मंगलवार शाम को लोगों ने दुर्लभ प्रजाति का दोमुहां सांप देखा, तो इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी मैलानी केपी सिंह, फारेस्टर अनिल कुमार, गणेश शंकर शुक्ला, भारत, सेंक्चुरी रेंजर आरपी सिंह मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने दोमुंहे सांप को पकड़कर भीरा रोड स्थित सेंक्चुरी क्षेत्र के दमहा जंगल में छोड़ दिया। सांप को छोड़कर वनकर्मी लौटे तो नहर के पास स्थित वन बैरियर चेक पोस्ट पर स्थित झोपड़ी में लाल रंग का दुर्लभ प्रजाति का सांप दिखाई दिया। वनकर्मियों ने उसे भी पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
वन क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने बताया-सांपों के निकलने पर वन कर्मी मौके पर गए थे। उन्होंने दोनों सांपों को जंगल में छोड़ दिया है। संवाद
घमहाघाट के पास बाघ देखकर ग्रामीणों में दहशत
ममरी। मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट जंगल से चार किलोमीटर दूर रामपुर कोठी के समीप बैल को मारने वाला बाघ मंगलवार शाम घमहाघाट निवासी सरदार मक्खन सिंह के झाले के पास खेतों में दिखने से वहां पशु चरा रहे चरवाहों में भगदड़ मच गई, उन्होंने दौड़कर किसी तरह जान बचाई।
सुंदरपुर के निरंजन लाल, चेतराम, कमलेश, छोटेलाल, दयाराम ने बताया कि मंगलवार की शाम वह कठिना नदी के समीप पशु चरा रहे थे। इसी बीच वहां एक बाघ दिखाई दिया, उन्होंने किसी तरह जान बचाई। बाद में बाघ घमहाघाट निवासी सरदार मक्खन सिंह के झाले के समीप झाड़ियों में ओझल हो गया।

सुंदरपुर के प्रधान रामकुमार वर्मा, सरदार मक्खन सिंह, लालसिंह आदि का कहना है कि बाघ ने इसी झाड़ी को अपना ठिकाना बना रखा है। वन कर्मियों का कहना है घमहाघाट से सुंदरपुर परवस्तनगर तक इलाका तेंदुआ, बाघ प्रभावित घोषित है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद

मैलानी वन बैरियर चेकपोस्ट पर निकला लाल रंग का सांप। संवाद

मैलानी वन बैरियर चेकपोस्ट पर निकला लाल रंग का सांप। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

मैलानी में निकला दोमुहां सांप। संवाद

मैलानी में निकला दोमुहां सांप। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed