फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   elephant

हाथियों ने ठप किया पलिया-दुधवा मार्ग

Wed, 17 Dec 2014 07:48 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) Updated Wed, 17 Dec 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
elephant
पलिया से दुधवा और गौरीफंटा जाने वाले मार्ग पर जंगली हाथियों का एक झुंड आ
विज्ञापन
गया। इस झुंड ने करीब आधा घंटा आवागमन ठप कर दिया। इस दौरान लोग दहशत में रहे।
मंगलवार की देरशाम जंगली हाथियों का एक झुंड सुहेली से कुछ आगे आ खड़ा हुआ, जिसे देखकर राहगीरों के हाथ-पांव फूल गए और जो जहां था वह वहीं रुक गया। झुंड के हाथी वहीं अठखेलियां करते रहे जिससे लोग और भी भयभीत हो गए हालांकि करीब आधे घंटे बाद जंगली हाथियों का यह झुंड जंगल की ओर निकल गया। इसके कुछ देर बाद ही राहगीर अपने-अपने गंतव्यों को रवाना जा पाए। बता दें कि इन दिनाें इस इलाके में जंगली हाथियों का झुंड कभी खेतों की ओर पहुंच जाता है तो कभी सड़क की ओर आ जाता है। खेतों में हाथी पहुंचते हैं तो किसान को काफी नुकसान होता है।
इधर, मझगईं परिक्षेत्र के गांव कोठिया निवासी मुसाफिर और स्वामी दयाल बुधवार की दोपहर चौखड़ा फार्म के खल्ले गुरुद्वारे के पास जलौनी लकड़ी लेने गए थे। तभी वहां एक जंगली हाथी आ धमका। दोनो वहां से जैसे-तैसे जान बचाकर भागे। इसी दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिससे हाथी वापस जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed