फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   elephant distroy

जंगली हाथियों ने ढाया कहर

Sat, 20 Dec 2014 06:59 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Sat, 20 Dec 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
elephant distroy
दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर आए करीब 40 हाथियों के झुंड ने भगवंत नगर गांव के करीब आकर खेतों में जमकर कहर ढाया। उन्होंने यहां कई एकड़ गन्ने, गेहूं, लाही, मिर्चा आदि की फसलों को रौंदने के साथ खेत में पड़ी झोपड़ी तबाह कर दी। ग्रामीणों ने पटाखे दागे और वन कर्मियों ने फायरिंग कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे पार्क के जंगल से बच्चों समेत करीब 40 हाथियों के झुंड ने भगवंतनगर गुलरा के खेतीहर इलाके में पहुंचकर खूब कहर ढाया। गांव के पास हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण काफी डर गए। हाथियों ने बाबूराम चौहान के मिर्च के खेत में पड़ी झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया, जिसमें रखे चारपाई और बर्तन भी बर्बाद हो गए। यही नहीं दयाल सिंह, प्रभु, रमेश, रामधीन, बबलू सिंह सहित कई किसानों की खेतों में बोई गई गन्ने, गेहूं, लाही आदि की फसल रौंद डाली। सूचना डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव को मिली तो उन्होंने गुलरा चौकी पर तैनात वनदरोगा रामपाल और पीआरडी जवानों को बुलाकर तथा ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टरों से घेरा बंदी कर पटाखे दागे और हवाई फायरिंग की। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जा सका।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed