{"_id":"663fc3fc4d6cb898690784f4","slug":"electricity-system-faltered-due-to-rain-people-faced-problems-due-to-waterlogging-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119778-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, जलभराव से लोगों ने झेली दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, जलभराव से लोगों ने झेली दिक्कतें
विज्ञापन
तिकुनिया महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में भरा बारिश का पानी- संवाद
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच शनिवार सुबह अचानक आंधी-बारिश से मौसम बदल गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज हवा के साथ जिलेभर में बारिश हुई। जहां बारिश से लोगों को राहत मिली, वहीं बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। मितौली में पावर हाउस को आने वाली हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। इससे मितौली कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों की बिजली साढ़े सात घंटे गुल रही।
आंधी के बाद तेज हवाएं चलने से करीब नौ बजे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कुछ देर बाद सप्लाई चालू हुई, लेकिन फिर बंद कर दी गई। 10 बजे के बाद सप्लाई सुचारू हो पाई। हालांकि दिन में कई बार बत्ती आती-जाती रही। वहीं बारिश होने से शहर रोडवेज, स्टेशन रोड़, संकटा देवी मंदिर, मेलामैदान, लोक निर्माण विभाग साथ ही कई जगह जलभराव हो गया। करीब 45 मिनट की रिमझिम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से फिर मौसम गर्म हो गया।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रही मितौली क्षेत्र की बिजली
मितौली। तेज हवाओं के साथ बारिश ने मितौली कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। आंधी से बत्ती गुल होने से सात घंटे बाद भी लोगों को सप्लाई नहीं मिली, जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा। आंधी से कस्बे से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी की गई तो मालूम हुआ कि तेज हवाओं की वजह से पावर हाउस को आने वाली हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। पहली ही आंधी में बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई। सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे बाद आई। करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन
बारिश से फसलों की हो गई सिंचाई
अमीरनगर। तेज आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही गन्ना, धान व अन्य सिंचाई होने से फसलों को फायदा पहुंचेंगा। किसान मनोज कुमार सिंह, सुमान खां, अख्तर खां, भारत सिंह, बलजीत सिंह, नवी शेर खां आदि ने कहा कि भले ही हल्की बारिश हुई, लेकिन उनकी फसलों को फायदा पहुंचेगा। संवाद
फोटो: 34
मतदान केंद्र में भरा पानी, कैसे होगा मतदान
तिकुनिया। बारिश होने से तिकुनिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुथना बरसोला परिसर में जलभराव हो गया। जलभराव के साथ ही पूरे परिसर में कीचड़ हो गई, जबकि यह मतदान केंद्र हैं। ऐसे में मतदाताओं को दिक्कतें होगी। कस्बा के जयप्रकाश अग्रवाल, सहज राम जयसवाल, आनंद अग्रवाल, अनिल महावर आदि मतदान को लेकर चिंता व्यक्त की। निघासन एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि मतदान केंद्र में भरा पानी पंपिंग सेट से निकालकर सुखा दिया जाएगा, ताकि मतदाताओं को मतदान में दिक्कतें न आए। संवाद
बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान
बेहजम। शनिवार को बारिश होने से किसानों के चेहरे खुल उठे। किसानों ने कहा कि इस बारिश से उनकी फसलों की हल्की सिंचाई हो गई, जिससे उनकी फसल को फायदा होगा। वहीं बारिश से गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली।
खमरिया। धौरहरा क्षेत्र में शनिवार सुबह धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने से किसान खुश हो गए। फसलों की सिंचाई करने के दौरान हजारों लीटर डीजल बच गया। संवाद