फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity supply was disrupted for six hours in the city and 15 to 20 hours in rural areas

Lakhimpur Kheri News: शहर में छह घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 20 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Fri, 11 Apr 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for six hours in the city and 15 to 20 hours in rural areas
लखीमपुर खीरी। जनपद में बुधवार देर शाम आई आधी से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहर में छह घंटे उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 18 घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और रात करीब नौ बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी-पानी आते ही विभाग से आपूर्ति बाधित कर दी गई। लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी-पानी की वजह से मुख्य आपूर्ति बंद कर दी गई थी, ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

आंधी-पानी के बाद रात में ही पेट्रोलिंग कराई गई। कई जगह लाइन अस्त-व्यस्त हो गई थी। लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिर गई थीं। इन्हें हटाने के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई थी। इधर अधिशासी अभियंता भले ही नियमित आपूर्ति देन की बात कह रहे हैं, लेकिन आधे शहर की आपूर्ति बृहस्पतिवार को करीब छह घंटे बाधित रही। कलक्ट्रेट, नई बस्ती पावर हाउस के लगभग सभी फीडरों की आूपर्ति सुबह करीब सात बजे बाधित हो गई थी, जो दोपहर करीब एक बजे आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में पानी खत्म हो गया। लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। प्रभावित होने वाले मोहल्लों में काशीनगर, बहादुर नहर, महाराजनगर, सिकटिहा, सुआगाड़ा, प्यारेपुर, नौरंगाबाद, हिदायत नगर आदि मोहल्लों में सबसे ज्यादा किल्लत रही।
----------------
बुधवार रात आठ बजे गई बिजली बृहस्पतिवार दोपहर लौटी
अलीगंज में बिजली व्यवस्था चरमराई गई। बुधवार रात आठ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जो बृहस्पतिवार दोपहर बाद आ सकी। बिजली न मिलने से गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। लोगों के घरों के इनवर्टर, बैट्री, मोबाइल आदि लगभग सभी बैठ गए। पूछने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया 33 हजार लाइन में फॉल्ट है। फॉल्ट सही होते ही आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। संवाद
-------------------
ढखेरवा उपकेंद्र से आपूर्ति 18 घंटे बाधित रही
रमियाबेहड़ में आंधी से ढखेरवा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी मेनलाइन ब्रेकडाउन होने से 11 केवीए लाइन की सप्लाई फेल हो गई। पूरे क्षेत्र में 18 घंटे सप्लाई बाधित रही। ढखेरवा विद्युत उपकेंद्र के छह फीडर दुलही, जटपुरवा, गौरिया, रमियाबेहड़, तेलियार और मझरा पूरब के करीब दो लाख की आबादी अंधेरे में डूब गई। तेज हवा के साथ रात करीब नौ बजे से गई बिजली सप्लाई 12:15 बजे आई, लेकिन फाल्ट और रोस्टरिंग के चलते फिर चली गई। सहायक अभियंता विकास सिंह ने बताया 33 केवीए ब्रेकडाउन और 11केवीए लाइन पर कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसको सही करा दिया गया।
--------------------
बिजुआ क्षेत्र 150 गांवों से अधिक गांव अंधेरे में डूबे
आंधी-पानी की वजह से बिजुआ क्षेत्र में भी बिजली का बड़ा संकट रहा। क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ गांवों के लाखों लोग प्रभावित रही। बुधवार शाम से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली से चलने वाले उपकरण डाउन हो गए हैं। कई जगह लाइनों पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित रही। बिजुआ हाइडिल के जेई रविशंकर ने बताया कि आंधी तूफान के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बृहस्पतिवार की देर शाम तक बिजली बहाल होने की संभावना है।
----------------
धौरहरा क्षेत्र में प्रभावित रही कई घंटे आपूर्ति
धौरहरा क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर बिजली के पोल और तार गिर गए। इसकी वजह से बुधवार रात से धौरहरा के परौरी फीडर, ईसानगर नगर खमरिया क्षेत्र में बिजली नदारद है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

-------------
तिकुनिया क्षेत्र में गहराया बिजली संकट
तिकुनिया क्षेत्र में भी बिजली संकट रहा। बुधवार रात सप्लाई बाधित हुई, जो बृहस्पतिवार शाम चार तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली न मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़। कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से फाल्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed