फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity supply stopped for 4 hours due to repairs in New Chauch substation

Lakhimpur Kheri News: न्यू छाउछ उपकेंद्र में मरम्मत से 4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 17 Aug 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for 4 hours due to repairs in New Chauch substation
लखीमपुर खीरी। न्यू छाउछ उपकेंद्र में ट्रांसफॉर्मर संबंधी काम होने व एवी लाइन बिछाने के चलते चार घंटों से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं का हाल-बेहाल हो गया। इधर, कलक्ट्रेट की मेन लाइन में फॉल्ट होने से डेढ़ घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

न्यू छाउछ उपकेंद्र में प्रस्तावित कार्यों के चलते रविवार सुबह सात से 11 बजे तक कटौती का रोस्टर था। विद्युत निगम का दावा है कि कटौती की सूचना पहले ही उपभोक्ताओं को दे दी गई थी, लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं थी। बत्ती गुल रहने से घंटों तक उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

आशीर्वाद कॉलोनी, पिपरिया बाइपास आदि मोहल्लों में काम पूरा होने के बाद भी फॉल्ट ही समस्या बन रही। न्यू छाउछ उपकेंद्र के जेई आशीष कनौजिया ने बताया कि प्रस्तावित काम के चलते कटौती की गई थी। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला काशीनगर का कुछ हिस्सा, सिकटिया, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, शाहपुरा कोठी, हिदायत नगर, सुआगाड़ा आदि मोहल्ला की आपूर्ति बाधित रही।
जेई अमरदीप ने बताया कि फॉल्ट सही दुरुस्त होते ही आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed