फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity supply stalled for a week, anger among farmers

Lakhimpur Kheri News: एक सप्ताह से ठप विद्युत आपूर्ति, किसानों में रोष

Tue, 11 Jun 2024 03:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for a week, anger among farmers
मैगलगंज। कैमहरा फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब एक सप्ताह से ठप है। इससे किसानों को सिंचाई में दिक्कत हो रही है। गर्मी के मौसम में फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के कैमहरा फीडर से लगभग 50 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली नहीं मिल पा रही है। हालांकि एक दिन पहले आपूर्ति को सुधारा गया, लेकिन दो घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों की फसलें सूखने लगी हैं।

गांव के शिव विनोद, सुरेंद्र और रामनिवास आदि लोगों ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों की समस्या को लेकर संजीदा नहीं हैं। इस संबंध में एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि ओवरलोड के चलते रोक-रोककर बिजली आपूर्ति की जाती है। आंधी में कुछ दिक्कत आई थी। जल्दी ही किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed