{"_id":"667c97198019b85d3d03d244","slug":"electricity-supply-of-garhi-sub-station-failed-supply-was-interrupted-for-five-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-123252-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गढ़ी उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई फेल, पांच घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गढ़ी उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई फेल, पांच घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की बिजली व्यवस्था दिन पर दिन खराब होती जा रही है। बुधवार को बारिश की वजह से 33 केवीए गढ़ी उपकेंद्र की विद्युृत सप्लाई ठप हो गई। उपभोक्ताओं को पांच घंटे से अधिक समय तक सप्लाई नहीं मिल सकी। दोपहर करीब एक बजे सप्लाई शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
गढ़ी 33 केवीए उपकेंद्र की सप्लाई आए दिन खराब हो जाती है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार सुबह बारिश के समय 33 केवीए में फॉल्ट आ गया। खराबी से मोहल्ला गढ़ी, मेला मैदान, हाथीपुर, हाथीपुर उत्तरी, निर्मलनगर, शात्रीनगर, इमली चौराहा, सिविल लाइन आदि कई मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली लोगों का हाल बेहाल हो गया।
उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन करना शुरू किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। धीरे-धीरे पांच घंटे से अधिक हो गए। ऐसे में उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। करीब एक बजे के बाद सप्लाई मिलने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इधर, नई बस्ती उपकेंद्र के राजाजीपुरम, काशीनगर सहित कई मोहल्लों की सप्लाई बाधित रही। बारिश के बाद राजाजीपुरम की सप्लाई बाधित हो गई थी, जो शाम पांच बजे के बाद भी शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सर्वर ने दिया धोखा, परेशान हुए उपभोक्ता
बारिश की वजह से बिजली विभाग के सर्वर ने धोखा दे दिया। ऐसे में बिजली बिल सहित अन्य विभागीय कार्य बाधित हो गए। बिजली बिल जमा करने के लिए उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई घंटे सर्वर न आने पर काफी उपभोक्ता वापस लौट गए। दोपहर दो बजे के बाद सर्वर ठीक हो सका, इसके बाद बिल जमा हो सके।
-- -- -- -- --
बारिश की वजह से फॉल्ट हो गया। इसके लिए 33 केवी उपकेंद्र गढ़ी पर डेढ़ की आपूर्ति ब्रेकडाउन की गई थी। लाइन दुरुस्त होते ही आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।
-एके चौरसिया, एसडीओ