{"_id":"6a077331334ebe4eb00ccc4a","slug":"electricity-supply-has-not-yet-been-restored-in-some-areas-after-the-storm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175181-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंधी के बाद बिजली व्यवस्था कुछ जगह अब तक नहीं संभली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंधी के बाद बिजली व्यवस्था कुछ जगह अब तक नहीं संभली
Sat, 16 May 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 16 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी सराय में ज़मीन पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। स्रोत: सोशल मीडिया
मोहम्मदी/ममरी। आंधी और बारिश के बाद जिले की बिजली व्यवस्था अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। कई जगह खंभे टूटने और लाइनें क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहीं दो दिन बाद बिजली सप्लाई बहाल हो गई, तो कहीं अब भी आपूर्ति बंद है।
ममरी क्षेत्र में हैदराबाद फीडर लाइन के कई खंभे टूटने और झुकने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। हैदराबाद फीडर लाइन के जेई अर्जुन सिंह ने बताया कि बुधवार रात आई आंधी में ममरी, रोशन नगर, मुल्लापुर, बुंदेली नानकर, कुइयां डीह, कोरिया एजेंट, बिहारीपुर और पिपरा समेत कई गांवों में एलटी लाइन के 10 और हाईटेंशन लाइन के आठ खंभे टूट गए या झुक गए थे। मरम्मत के बाद यहां सप्लाई बहाल कर दी गई है।
मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मोहम्मदी सराय में तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, आंधी और बारिश में बिजली का खंभा टूट गया था, जिसके बाद से तार जमीन पर पड़े हैं। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि नए खंभे भेज दिए गए हैं। जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
-- -- --
ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से घंटों गुल रही बत्ती
लखीमपुर खीरी। गढ़ी उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था दिन पर दिन खराब होती जा रही है। कहीं तार टूटने से बत्ती गुल हो रही तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। फीडर नंबर सात के कृष्णा टॉकीज के पास लगा ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिसके चलते आपूर्ति ठप हो गई। अफसरों ने कहा कि एक घंटे में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन दो घंटे बाद भी बिजली नहीं मिली। संवाद