{"_id":"6a67935d0c76419d6f00f712","slug":"electricity-supply-faltered-due-to-preparations-for-sawan-and-local-faults-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180997-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सावन की तैयारियों और लोकल फॉल्ट से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सावन की तैयारियों और लोकल फॉल्ट से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति
Mon, 27 Jul 2026 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल गोपाल नारायण सिंह को ज्ञापन देते प्रगतिशील मौर्य परिषद के लोग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। भीषण गर्मी के बीच लोकल फॉल्ट, सावन की तैयारियों के लिए लाइन मरम्मत और ट्रिपिंग से शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। कई-कई घंटे बिना पूर्व सूचना बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान हैं।
नगर क्षेत्र में तहसील और टाउन समेत दो पावर हाउस के सात फीडरों से बिजली आपूर्ति होती है। करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को सात फीडरों पर लगे छोटे-बड़े 263 ट्रांसफाॅर्मरों से बिजली दी जा रही है। भीषण गर्मी में बार-बार ट्रिपिंग और घंटों अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अधिकारी लोकल फॉल्ट और सावन की तैयारियों के लिए काम होने की बात कहते हैं।
एसडीओ अजय कुमार यादव ने बताया कि सावन के चलते शहर में काम हो रहा है। फॉल्ट होने के अलावा कभी-कभी ट्रांसमिशन से भी इमरजेंसी रोस्टरिंग हो जाती है। सुचारू बिजली आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है।