फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   electricity supply distrubed for whole day in the area

इंसुलेटर और केबल बॉक्स फुंका, दिनभर गुल रही बिजली

Sun, 07 Feb 2016 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 07 Feb 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
electricity supply distrubed for whole day in the area
रविवार को शहर में सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई काट कर रोस्टिंग चालू हुई। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे हवा के साथ फिर बूंदाबादी शुरू हो गई। करीब दस मिनट की बारिश में शहर के बीचोबीच स्थित नई बस्ती उपकेंद्र का 33 केवी फीडर का इंसुलेटर और गढ़ी रोड स्थित उपकेंद्र का केबल बॉक्स भी फुंक गया। दोनों उपकेंद्रों पर आई फाल्ट के कारण शहर के आधे से अधिक हिस्से की बिजली सप्लाई गुल हो गई। उपकरणों के फुंकने से यह साबित हो गया कि शहर की जर्जर बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। वहीं इन उपकरणों को दुरुस्त करने में भी बिजली कर्मियों ने उदासीनता बरती। जिसके कारण करीब पांच घंटे तक लोगों को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती होने से जहां एक तरफ लघु उद्योग धंधे प्रभावित हुए वहीं बिजली न मिलने से पेयजल सप्लाई के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि हल्की बारिश के कारण गढ़ी रोड पर कई जगह बिजली लाइनें भी टूट गईं। कई जगहों पर आई फाल्ट को दुरुस्त कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed