{"_id":"66369f3a299a9a20a00e3206","slug":"electricity-poles-and-transformers-got-stuck-in-road-widening-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119283-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क चौड़ीकरण में बांधा बने बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क चौड़ीकरण में बांधा बने बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहे से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक सड़क चौड़ी की जानी है। चौड़ीकरण कार्य के लिए सड़क के दोनों ओर से खोदाई का कार्य भी शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक बिजली खंभे, ट्रांसफार्मर नहीं हटाए गए हैं।
लखीमपुर से इंदरा मनोरंजन पार्क को जाने वाली सड़क मौजूदा समय में सात मीटर है। चौड़ीकरण के बाद यह सड़क 10 मीटर की हो जाएगी। इस सड़क पर ट्रैफिक अधिक है। इसकी वजह से यातायात में काफी दिक्कतें आती हैं। इसको लेकर चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई। जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग सीडी वन को दी गई। सर्वे के बाद विभाग ने 15 अप्रैल से चौड़ीकरण कार्य के लिए सड़क के दोनों हिस्सों की खुदाई शुरू कराई।
करीब 10 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने के लिए 37 करोड़ रुपये का बजट मिला है। चुनाव प्रक्रिया में व्यस्तता के चलते प्रशासन भी ध्यान नही दे रहा है। काम पिछड़ने को लेकर बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं।
- शैलेंद्र कुमार, एक्सईएन, बिजली विभाग