फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity poles again filled with illegal hoardings and banners

Lakhimpur Kheri News: अवैध होर्डिंग-बैनरों से फिर पटे बिजली के खंभे

Sun, 01 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles again filled with illegal hoardings and banners
बांकेगंज- गोला मार्ग पर बिजली खंभे में लगा होर्डिंग। संवाद।
बांकेगंज। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स और बैनरों की भरमार फिर से हो गई है। प्रचार सामग्री से बिजली खंभे पटे हुए हैं। इससे सड़कों की खूबसूरती बिगड़ रही है। आंधी और बारिश के दौरान राहगीरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

बांकेगंज से गोला की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर बिजली के खंभे प्रचार का माध्यम बने हुए हैं। गोला नगर पालिका की सीमा से गुजरने वाली इस सड़क के किनारे बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग्स राहगीरों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। आंधी आने पर बिजली खंभों पर लगे होर्डिंग्स उखड़कर सड़क पर गिर जाते हैं, जिससे उधर से गुजरने वाले बाइक सवार इनसे टकरा कर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में बिजुआ मार्ग पर गिरी एक होर्डिंग से कार टकरा गई थी। इसमें सवार महोलिया गांव निवासी दूल्हा घायल हो गया था। परेशान ग्रामीणों ने सड़क किनारे बिजली खंभों पर लगे होर्डिंग्स को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed